फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   topper student said, thaink you, Amar ujala

अमर उजाला और सीएम से सम्मान पाकर बढ़ा हौसला

Thu, 02 Jul 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Thu, 02 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
topper student said, thaink you, Amar ujala

प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर होनहारों का हौसला दोगुना हो गया। मेधावियों ने इसका सारा श्रेय अमर उजाला को दिया। कहा कि अमर उजाला की पहल से ही यह स्वर्णिम अवसर मिला है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

विज्ञापन


मेधावियों ने इस सम्मान समारोह के लिए अमर उजाला को शत-शत बार धन्यवाद दिया।  अमर उजाला के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इन मेधावियों को सम्मानित कर इनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


मेधावियों का सम्मान बुधवार को अमर उजाला की ओर से लखनऊ स्थिति इंदिरा प्रतिष्ठान में किया गया। उनमें जिले के दो मेधावी हैं। ज्ञान भारती इंटर कालेज कर्वी के दोनों ही छात्र हैं। गुरुवार को दोनों छात्रों के कालेज पहुंचने पर इनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक इन होनहारों के चेहरे से मुख्यमंत्री से मिलने की  खुशी झलक रही थी। इस सम्मान के लिए ये दोनों और इनके साथ आईं उनकी माताओं ने अमर उजाला को बार बार धन्यवाद दिया। इनका कहना था कि अमर उजाला की वजह से ही इन्होंने उस गौरवशाली कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। दोनों ने कहा- थैंक्यू अमर उजाला।

भूमिदत्त मिश्र के पिता लोहदा निवासी आदित्य नारायण मिश्र किसान हैं। भूमिदत्त भी आईएएस बनने की ख्वाहिश रखते हैं। उसने कहा कि वह सीएम से मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

उसने भी अमर उजाला को धन्यवाद दिया और कहा कि अमर उजाला की वजह से ही उसकी मेहनत का सही फल मिला।  उसने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया। भूमिदत्त की मां निर्मला देवी ने भी अमर उजाला की जमकर सराहना की, जिससे उनका होनहार पुत्र मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हो सका।

कर्वी निवासी शिवांशु सिंह परिहार के पिता शिवराज सिंह परिहार बांदा के मंडल कार्यालय में अर्थ एवं संख्याधिकारी  हैं। आईएएस बनने की इच्छा रखने वाले शिवांशु ने कहा कि अमर उजाला के इस कार्यक्रम में वह दूसरी बार सम्मानित हुआ है।

पहली बार वह हाईस्कूल में भी इस कार्यक्रम में लखनऊ आया था पर तब सीएम के हाथों सम्मानित नहीं हो पाया था। इस बार उसे सीधे मुख्यमंत्री से हाथ मिलाने का अवसर मिला। यह पल वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा।

अमर उजाला ने उसे इस गौरवशाली  क्षण का साक्षी बनाया, इसके लिए उसे बहुत बहुत धन्यवाद। शिवांशु की मां अनुराधा सिंह ने भी अमर उजाला को धन्यवाद दिया। शिवांशु इंटरमीडिएट के बाद इस समय कोटा में इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा है।

ज्ञान भारती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिवलाल सिंह राजपूत कालेज के दो दो छात्रों के मुख्यमंत्री के  हाथों सम्मानित होने से गदगद हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टापर इसी कालेज के होने से मेधावी सम्मान समारोह में इस कालेज को भी यह सम्मान मिला है।

उन्होंने अमर उजाला की भूरि भूरि प्रशंसा की। कहा कि अपने सभी दायित्वों का भली भांति निर्वहन करने वाला यह अखबार मेधावियों के लिए भी कई तरह के आयोजन करता रहा है।  होनहारों के लिए यह बहुत अच्छी पहल है।

जिला विद्यालय निरीक्षक मो. रफीक ने दोनों मेधावियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे पूरे जिले का मान बढ़ा है। वह कामना करते हैं कि दोनों अच्छे पदों पर पहुंचें।


उन्होंने अमर उजाला की भी जमकर सराहना की, जिसकी वजह से दोनों को यह सम्मान मिला और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि वह फतेहपुर के बच्चों को लेकर पिछली बार इसी कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed