फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Today Lord Krishna's procession today

आज भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा के बाद होगा जलविहार

Wed, 15 Sep 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Today Lord Krishna's procession today
चित्रकूट। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर पं. नारायणदत्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि शहर में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी की शोभायात्रा निकाल रामघाट मंदाकिनी में जल विहार कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

बुधवार को बैठक में पं. त्रिपाठी ने बताया कि आज विशाल शोभायात्रा एवं जलविहार आयोजन होगा। मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित काली देवी मंदिर से अपरांह तीन बजे से गाजे-बाजे व कोविड प्रोटोकाल के अनुसार शोभायात्रा रामघाट के लिए प्रस्थान करेगी। रामघाट में नौका विहार के साथ भगवान श्रीकृष्ण को जलविहार कराया जाएगा। 17 को ठाकुर जी के उपटन एवं तुला दान के कार्यक्रम जायसवाल गेस्ट हाउस में पूर्वान्ह दस बजे से होगा। 18 को ठाकुर जी का 56 भोग कराकर भंडारा प्रसाद अपरान्ह दो बजे से व गोशालाओं में गोमाता का भंडारा एवं चित्रकूट के रघुवर किशोर आश्रम में 108 संतों को भोजन प्रसाद कराया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी कमलेश मिश्रा, गुड्डन दुबे, अशोक द्विवेदी, डेविड गुप्ता, शंकर प्रसाद गुप्ता, मोहन जैन, गुरुचरण पांडेय, कालीचरण पाठक, अतुल जायसवाल, शीलू सोनी, अनुज त्रिपाठी, अंकुश त्रिपाठी, पिंकू, बउवा, राजू त्रिपाठी, आनन्द गुरदवान, सूरज मिश्रा, मनू मिश्रा, बलराम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed