फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   To save the Siddha mountain, a foot march was taken out with the saints

चित्रकूटः सिद्धा पहाड़ बचाने के लिए साधु-संतों संग निकाली पदयात्रा

Wed, 28 Sep 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
To save the Siddha mountain, a foot march was taken out with the saints
चित्रकूट। जिले से सटे धर्मनगरी चित्रकूट में एक बार फिर से सिद्धा पहाड़ में खनन कार्य कराए जाने के मामले में राजनीति गर्मा गई है। इस बार भाजपा सरकार के ही मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिन्होंने चित्रकूट तीर्थस्थल पर पदयात्रा निकाली और मंदिरों में जाकर साधु-संतों से मिलकर यात्रा में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

धर्मनगरी क्षेत्र में सिद्धा पहाड़ में खनन कार्य करने का आदेश मध्यप्रदेश शासन की तरफ से दिया गया था। जिस पर कुछ दिन पहले चित्रकूट के कांग्रेस विधायक नीलाशुं चतुर्वेदी ने विरोध किया था। अब भाजपा सरकार के ही मैहर विधायक ने मंगलवार को चित्रकूट तीर्थ में सिद्धा पहाड़ में खनन कार्य रोकने की मांग को लेकर पद यात्रा निकाली। कई जगह उनका साधु-संतों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद संतों के संग बैठक भी की। इस मौके पर संत महंत सीताशरण दास, संत मदन दास, राम हृदयदास आदि मौजूद रहे। जब भाजपा के विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकाली तो भाजपा के स्थानीय नेता इससे दूरी बनाए रहे। गौरतलब है कि सिद्धापहाड़ से धार्मिक आस्था जुड़ी है। इसमें कई दिनों से अवैध खनन होने पर विरोध किया गया था। मप्र की सरकार ने फिलहाल इस पर खनन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed