{"_id":"64934e57c6fad4cec405b9b4","slug":"tiles-mason-dies-due-to-vehicle-collision-chitrakutt-news-c-12-1-297603-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot Accident: वाहन की टक्कर से टाइल्स मिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot Accident: वाहन की टक्कर से टाइल्स मिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 22 Jun 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
चित्रकूट जिले में सड़क किनारे लघुशंका कर रहे टाइल्स मिस्त्री को वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मिस्त्री की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। मैनहाई माफी निवासी राजाराम उर्फ बल्लू पटेल (42) मंगलवार की सुबह कर्वी में टाइल्स लगाने का काम करने आया था। करंट लगने से झुलसी उसकी भतीजी रोशनी देवी जिला अस्पताल में भर्ती है। शाम को वह जिला अस्पताल में उसे देखने गया था।
विज्ञापन
रात में बाइक से गांव आ रहा था। छपरा गांव के पास बाइक खड़ी कर सड़क किनारे लघुशंका करने लगा। पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बल्लू के मौसा शिवप्रसाद ने बताया कि तीन भाई व छह बहनों में वह तीसरे नंबर का था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी गौरा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन