फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tigress seen with three cubs near Sarbhanga Ashram

Chitrakoot News: सरभंगा आश्रम के पास तीन शावकों के साथ दिखी बाघिन

Sun, 14 Apr 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tigress seen with three cubs near Sarbhanga Ashram
चित्रकूट। रानीपुर टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे सरभंगा आश्रम के पास के जंगल में चितरहा वाली बाघिन तीन शावकों के साथ दिखी है। शावकों की उम्र एक माह से अधिक लग रही है। छह वर्षीय चितरहा ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। बाघों का कुनबा बढ़ने से वन विभाग ने खुशी जताई है। इनकी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी-एमपी के तराई क्षेत्र के जंगलों में बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। एमपी के मझगवां वन परिक्षेत्र के सरभंगा जंगल में करीब 12 बाघ हैं। ये यूपी और एमपी के जंगलों में विचरण कर रहे हैं। वन विभाग के लिए इनकी सुरक्षा की चुनौती भी है। तराई के जंगल में बाघों की बढ़ती संख्या से पर्यावरण प्रेमी भी खुश हैं। रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के उपनिदेशक डॉ. एनके सिंह ने बताया कि बाघिन और उसके शावकों की चहलकदमी की जानकारी मिली है। इनको सुरक्षित रखने के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन



वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत
चित्रकूट। चीतल का शिकार कर सड़क पार कर रही मादा तेंदुए को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
वन परिक्षेत्र अधिकारी नितेश पटेल ने बताया कि शनिवार की रात भरतकूप थाने की सीमा से सटे वन परिक्षेत्र पवई के बिरहा बीट के चांद सिल्वर घाट के पास तेंदुआ चीतल का शिकार कर जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी वाहन से टकराकर उसकी मौत हो गई। मृत मादा तेंदुए से दस फीट की दूरी पर ही मृत चीतल पड़ा था। उसके गले में तेंदुए के दांत के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed