फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tigress, alert continues on railway track

रेलवे ट्रैक पर फिर दिखी बाघिन, एलर्ट जारी

Sat, 11 Jan 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tigress, alert continues on railway track
चित्रकूट। मानिकपुर से सटे चितहरा व मझगंवा रेलवे लाइन पर शुक्रवार की देर रात बाघिन को देखने का दावा रेलवे कर्मचारियों ने किया है। बाघिन को देखने के बाद मौजूद रेलकर्मियों में दहशत भी रही। डब्ल्यूसीआर के पीडब्ल्यूआई आशीष कुमार ने मझगवां व आसपास के रेलवे स्टेशन प्रबंधकों को पत्र लिखकर सावधानी बरतने को कहा है। क्षेत्रीय अधिकारी मृतुंजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात बाघिन व उसके शावकों को पेट्रोलिंग करने वाली टीम ने देखा। इसके बाद इस मार्ग से गुजरी ट्रेन के चालक ने भी वाकी टाकी से स्टेशन प्रबंधकों को जानकारी दी है। इस जानकारी के बाद इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेन के चालकों को हार्न बजाते हुए धीमी गति से ट्रेन गुजारने को कहा गया है। गौरतलब है कि हाल ही में ट्रेन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed