फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   tiger in chitrakutt

रेल ट्रैक पर फिर आया बाघ, हटते ही धड़धड़ाते हुए निकली मालगाड़ी

Sat, 01 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
tiger in chitrakutt
मानिकपुर(चित्रकूट) के चितहरा से मझगवां रेलवे स्टेशन के आगे तक 8 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की देर शाम को बाघ आ गया। इसी बीच एक मालगाडी भी उधर से गुजर रही थी अचानक ट्रेन की आवाज सुनते ही ट्रैक के पास मौजूद चौकीदार ने चिल्लाकर बाघ का ध्यान आकृष्ट किया।
विज्ञापन

चिल्लाने की आवाज सुन बाघ ने जंगल की ओर छलांग लगा दी जिससे वह बच गया और धडधड़ाते हुए ट्रेन गुजर गई। दो हफ्ते पहल शावकों संग बाघिन के रेलवे ट्रैक पर आ जाने से बाघिन को बचाने के लिए सुपरफास्ट ट्रेन रूकी थी।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे जंगल मझगवंा चितहरा रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर दूर घटित हुई है। दिन दहाड़ वयस्क बाघ गहिरा नर्सरी की ओर से आया और रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर इधर-उधर देखने लगा। दूर से मालगाड़ी डाउन ट्रैक पर आ रही थी। वहां पर उपस्थित ग्रामीण इसी दृश्य को देख रहे थे। तभी वन विभाग का चौकीदार भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकीदार चुनकावन ने जोर का हल्ला कर टाइगर को ट्रैक से दूर करने का प्रयास किया। गनीमत यह रही की चौकीदार की यह तरकीब काम आ गई और बाघ जंगल की ओर भाग गया। बाघ के हटते ही मालगाड़ी धडधड़ाते हुए ट्रैक पार गई। अगर मालगाड़ी और स्पीड से आती होती तो और बाघ को हटाया न जाता तो बड़ा हादसा हो जाता। इसके बाद आसपास के जंगल में बाघ की रेलवे ट्रैक के पास न पहुचने के लिए वनकर्मियों ने सर्चिंग अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed