{"_id":"61f2dc60f4d54147f00a02c9","slug":"three-soldiers-clashed-with-each-other-in-grp-police-station-chitrakoot-news-knp677434136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी थाने में ही एक दूसरे से भिड़े तीन सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी थाने में ही एक दूसरे से भिड़े तीन सिपाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर(चित्रकूट)। जीआरपी थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन सिपाही आपस में ही गालीगलौज कर हंगामा करने लगे। यात्री व अन्य स्टाफ सन्न रह गया। आरोप है कि तीनों नशे में थे। कुछ देर में मामला इतना बढ़ गया कि तीनों में मारपीट भी हुई।
मंगलवार को जीआरपी थाने में तीन पुलिसकर्मी भंवर यादव, प्रमोद कुमार व अमित दीक्षित ने मिलकर शराब पी। इसके बाद एक दूसरे से दिन भर लड़ाई करते रहे। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों में मारपीट होने लगी।
थाना प्रभारी दिलीप मिश्र मौके पर पहुंचे और तीनों को अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से शांत कराया। इसके बाद तीनों को डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए अस्पताल भेजा गया। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई है।