फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three secretaries suspended for laxity in work

कार्यों में शिथिलता बरतने पर तीन सचिव निलंबित

Sun, 15 Dec 2019 08:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Three secretaries suspended for laxity in work
चित्रकूट। विकास कार्यों में ढिलाई बरतने के मामले में डीएम की सख्ती का असर दिखने लगा है। जिला पंचायत राज अधिकारी राज बहादुर ने कार्यों में शिथिलता बरतने में विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत अधिकारी जयप्रकाश भारतीय, ब्लाक पहाड़ी के ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष सिंह व विकास खंड चित्रकूटधाम कर्वी के ग्राम पंचायत अधिकारी बालगोबिन्द मौर्य के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, एक दर्जन सचिव व प्रधानों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम पंचायत अधिकारियों को आरोप पत्र व कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। इसमें विकास खंड मऊ के ग्राम पंचायत अधिकारी रामकुमार, अनुराग पांडेय, कमलेश कुमार, विकास खंड पहाड़ी के ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप सिंह, मान सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह व प्रियंबदा पांडेय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विश्वप्रधान मिश्रा, दिनेश सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को उप्र पंचायतराज अधिनियम की धारा 95 (1) जी के तहत नोटिस दी गई है। इसमें विकास खंड मानिकपुर के ग्राम पंचायत ददरीमाफी, हनुवा, चंद्रामारा, चुरेह केशरूवा व सरैंया, विकास खंड रामनगर के ग्राम पंचायत बांधी, ईटवा, बरूआ, हन्ना विनैका व लौरी, विकास खंड मऊ के ग्राम पंचायत रेडी भुसौली, गढ़वा, देवरा, तेंदुवामाफी, भिटारी, तिलौली, कोटराखम्भा, खंडेहा, बरियारीकला, खप्टिहा, अहिरी व मवईकला, विकास खंड पहाड़ी के ग्राम पंचायत बिहरवां, हस्ता, भदेहदू, अशोह, दरसेडा, बाबूपुर, हरदौली व भानपुर, विकास खंड कर्वी के ग्राम पंचायत डिलौरा, सुदिनपुर, पहरा, अकबरपुर व ग्राम पंचायत पुरवा तरौंहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed