फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three poles fell due to collision with dumper, power cut all night

Chitrakoot News: डंपर की टक्कर से गिरे तीन पोल, रातभर गुल रही बिजली

Sun, 17 Sep 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 17 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three poles fell due to collision with dumper, power cut all night
चित्रकूट। शहर के तरौंहा कस्बे में बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में टक्कर मार दी। इससे तीन पोल उखड़ गए। इससे रात भर बिजली गुल रही। उधर, मानिकपुर क्षेत्र के फीडर में खराबी होने से कैलहा क्षेत्र में 15 घंटे तक आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह स्थानीय निवासियों ने बताया कि तरौहा मोहल्ले में बालू व गिट्टी ढुलान करने वाले वाहनों से यह घटना हुई। शुक्रवार की रात को एक डंपर आया। गति तेज होने से तरौंहा के पास डंपर ने सड़क किनारे तीन बिजली के पोल में टक्कर मार दी। इससे तीनों पोल उखड़ गए और आपूर्ति ठप हो गई। विभाग के अधिशासी अधिकारी आरएस वर्मा ने बताया कि मौके पर कर्मचारी भेजकर आपूर्ति सही कराने का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर मानिकपुर क्षेत्र के कैलहा फीडर में खराबी आने से 15 घंटे से अधिक समय से अधिक बिजली की आपूर्ति ठप रही। इससे क्षेत्र करका पड़रिया, खांच, नौबस्ता आदि गांव में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। करौंहा गांव के राजन पटेल, सुरेश पटेल, मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दस बजे बिजली की आपूर्ति ठप हो गई थी, जो रात लगभग दो बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed