फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three people including a train passenger died due to fever and stomach ache

Chitrakoot News: बुखार और पेटदर्द से ट्रेन यात्री समेत तीन की मौत

Thu, 13 Jun 2024 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three people including a train passenger died due to fever and stomach ache
चित्रकूट। भीषण गर्मी से जिला अस्पताल में बुखार, पेटदर्द और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुखार और पेटदर्द ट्रेन यात्री समेत तीन की मौत हो गई। उधर, बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 10 मरीज भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली के द्वारिकापुरी निवासी छोटेलाल (55) को भाई राजेंद्र ने बुखार व पेट दर्द के चलते भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा कर्वी कोतवाली के तरौंहा निवासी जौहरा बीवी (70) को तीन दिन से बुखार आ आ रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा बिहार के शिवहर जिले के तरियानी थाना के पहाड़पुर निवासी दादा राम इकबाल ने बताया कि नाती सुभाष कुमार (22) अहमदबाद-बरौनी ट्रेन से घर आ रहा था। ट्रेन में बुखार व पेटदर्द की शिकायत होने लगी। ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ओरा के रामसेवक (80), जगदीशगंज के लवकुश (18), भारतपुर के अनीस (22), छीबो निवासी काशी (40), बल्दाऊगंज के मनीष कुमार की दो वर्षीय पुत्री अनन्या, राजापुर के शुभम (19), तरौंहा के बबलू (21), सोनेपुर निवासी राधा (25), चकजाफर के सिराज के तीन वर्षीय पुत्र अयान, पड़री निवासी लवकुश की सात वर्षीय पुत्री खुशी को उल्टी दस्त व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed