फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three newborn deaths in hospital

अस्पताल में तीन नवजात की मौत

Sat, 01 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three newborn deaths in hospital
चित्रकूट। प्रसव दौरान जिला अस्पताल में तीन नवजातों की मौत हो गई। प्रसूता व उनके परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर देरी से इलाज शुरू करने का आरोप लगाया है। सीएमएस ने कहा कि आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

शहर से सटे कुली तलैया निवासी कमलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात उसके बेटे लवलेश की पत्नी को तेज प्रसव दर्द होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रसव होने के बाद नवजात की हालत बिगड़ने लगी तो मौजूद स्टाफ से इलाज को कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लगभग चार घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को मऊ के अहिरी बालापुर निवासी राजाबाबू ने बताया कि उसकी पत्नी गुड़िया को प्रसव दर्द के बाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। रात में मौजूद स्टाफ ने भर्ती तो कर लिया लेकिन प्रसव उपरांत नवजात व प्रसूता का इलाज नहीं किया। नवजात की हालत बिगड़ने पर स्टाफ को बुलाया गया लेकिन स्टाफ काफी देर बाद आया कुछ घंटे बाद ही नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जमहिल निवासी राधेश्याम ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को उसकी पत्नी मायादेवी को प्रसव दर्द के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव उपरांत इलाज में देरी से नवजात की मौत हो गई। इन मामले में सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने बताया कि तीनों नवजात के इलाज में कोई देरी नहीं हुई। तीनों नवजात पूरे माह के नहीं थे। इसकी पूछताछ स्टाफ से की गई है। माया का प्रसव कई दिन पूर्व हुआ था। प्रसव उपरांत जच्चा बच्चा को परिजन घर ले गए जबकि उन्हें जाने से रोका गया था। वहीं नवजात की हालत बिगड़ी थी। गुड़िया व लवलेश की पत्नी के नवजात कम वजन व कम माह के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed