{"_id":"65aac17f1be0e2d29f033cdc","slug":"three-injured-including-brother-in-bike-collision-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4438-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बाइक की टक्कर में सगे भाई समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बाइक की टक्कर में सगे भाई समेत तीन घायल
Sat, 20 Jan 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
राजापुर/मानिकपुर(चित्रकूट)। अलग-अलग सड़क हादसे में सगे भाई समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक को चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
राजापुर थाना क्षेत्र के रंपुरिया अव्वल निवासी कृष्ण कुमार (30) व उनके छोटे भाई कमलेश (28) बाइक से मुख्यालय से वापस गांव जा रहे थे। जैसे ही वह लोढ़वारा मोड़ के पास पहुंचे तो सामने चकौंध निवासी प्रेम सिंह (40) से टक्कर हो गई। जिसके चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रेम सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र बड़ी मड़ैयन निवासी लखन (35) व छोटू (30) बाइक से वापस गांव जा रहे थे। जैसे ही वह देवांगना घाटी के पास पहुंचे तो सामने नीलगाय आ जाने से टकराकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।