{"_id":"56f6cbbf4f1c1b6c2df14e15","slug":"three-injured-including-a-father-and-son-from-the-collision-of-bolero","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते डाक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालूपुर स्थित सीओ कार्यालय में बयान दर्ज कराने जा रहे बाइक सवार तीन लोग बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। हादसा भौंरी के पास हुआ। घायलों ने आरोप है कि गांव में विवाद के चलते दूसरे पक्ष ने जानबूझकर टक्कर मारकर घायल किया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को रैपुरा थानाक्षेत्र के भौंरी के पास बोलरो की टक्कर से बाइक सवार कुसैली निवासी किशुना पुत्र परजा, बाबू पुत्र किशुना व शिवकुमार पुत्र तेजा घायल हो गए। बाइक चालक बाबू ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
घायलों ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आरोप लगाया कि होली के दिन गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उसमें बीच बचाव करने पर उन्हें भी पीटा गया था। जिसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में शनिवार को सीओ राजापुर कार्यालय में बयान दर्ज कराने बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर आरोपी पक्ष ने उन्हें रास्ते में बोलेरो से टक्कर मारकर घायल कर दिया है। इस मामले में रैपुरा थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि होली के दिन मारपीट की रिपोर्ट तो दर्ज है, लेकिन इस घटना की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।