{"_id":"66786fe3dbafac2c370f57f4","slug":"three-including-two-women-died-due-to-lightning-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107796-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बिजली गिरने से दो महिलाओं सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बिजली गिरने से दो महिलाओं सहित तीन की मौत
Mon, 24 Jun 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। चित्रकूट मप्र मझगवां थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। इसके अलावा तीन महिलाएं झुलस गई।
मझगवां थाना क्षेत्र में शनिवार की रात तेज बारिश हुई। गौहानी गांव के देवी मंदिर के पास कुछ महिलाएं बैठी थीं। महिलाएंं गौहानी गांव निवासी मुन्नी देवी के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में आई थीं।वहां बिजली गिरने से बिछियन गांव निवासी कुसुमा सिंह (45) व हिरौंदी निवासी चंपा (60) की मौत हो गई। इसकेे अलावा किरन, ममता और सोना देवी झुलस गईं।
मझगवां थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने घायल महिलाओं को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना में तुर्रा गांव के सेहा नाला के पास बिजली गिरने से हिंरौदी गांव निवासी प्रमोद सिंह (42) की मौत हो गई। बिजली गिरने से झुुलसी महिलाओं का इलाज किया जा रहा है।