फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three including students died in road accidents

Chitrakoot News: सड़क हादसों छात्र समेत तीन की मौत

Tue, 20 Jun 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three including students died in road accidents

विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी/खोही। तीर्थयात्रियों से भरा टेंंपो पहाड़ी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें कौशांबी के एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। इधर अनुसुइया आश्रम के पास मवेशी से बचने के दौरान अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें एक छात्र की मौत हो गई इसके अलावा झूरी नदी के पुल के पास अनियंत्रित बाइक गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिले में अलग-अलग हादसों में 12 लोग घायल हुए हैं।
पहाड़ी कस्बे में सोमवार को सवेरे तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो पलट गया। कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा बैरमपुर गांव निवासी राजेश दुबे (60) रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर से कर्वी रेलवे स्टेशन में भाई प्रदीप, सुधीर, बहू सावित्री, साधना आए और टेंपो बुक कर सभी लोग बैठ गए। पहाड़ी कस्बा स्थित भीम तालाब के पास अचानक टेंपो पलट गया। इससे राजेश की मौके पर मौत हो गई। सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर, पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घायलों को सीएचसी भेजा। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर सभी को जिला अस्पताल रेफर किया। जहां उपचार दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक इंदौर में रहकर व्यवसाय करता था।
विज्ञापन

बांदा जिले के बिसंडा थाना अंतर्गत कैरी गांव निवासी राजाबाबू (19) व मामा राहुल (24) बाइक से चित्रकूट में दर्शन करने के बाद रविवार की रात्रि करीब 11 बजे बाइक से घर जाने को निकले। तीर्थक्षेत्र मप्र के सती अनुसुइया स्थित झूरी नदी के समीप रास्ते में बाइक अनियंत्रित होने पर दोनो गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। राहुल को गंभीर दशा के चलते प्रयागराज रेफर किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई अरविन्द ने बताया कि चंडीगढ़ में रहकर काम करता था। दो भाईयों में छोटा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा जिले के डिंगवाही निवासी अंकित (19) , बदौसा के बच्चीलाल के साथ बुआ की लडक़ी संगीता को चार पहिया वाहन से लेने आए थे। यहां से रिश्तेदार की बाइक लेकर अनुसुइया आश्रम घूमने गए थे। सोमवार की सुबह रास्ते में अचानक मवेशी के आने पर उससे बचने के दौरान बाइक के डिवाइडर से टकराने पर दोनो गिरकर घायल हो गए। यह देख राहगीरों ने जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां अंकित को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्चीलाल को बांदा रेफर किया है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। एक बहन है। मृतक बीए का छात्र था। मां सतरूपा का रो-रोकर हाल बेहाल है। सोमवार की शाम को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed