फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three including innocent died due to fever, eight patients admitted

Chitrakoot News: बुखार से मासूम समेत तीन की मौत, आठ मरीज भर्ती

Tue, 10 Oct 2023 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three including innocent died due to fever, eight patients admitted
चित्रकूट । बुखार से मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बुखार, जुकाम, खांसी व उल्टी दस्त से ग्रसित आठ मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी 300 तक पहुंची।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के छपरामाफी निवासी लालचंद्र की दो वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी को बुखार के चलते पिता ने सोमवार को भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवरामपुर कस्बा निवासी रघुवीर प्रसाद (60) को भी परिजनों ने सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी भी मौत हो गई। इसी क्रम में मानिकपुर के विनयपुर निवासी सहसराम की भी जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसकी भाभी मायादेवी ने बताया कि एक सप्ताह से सहसराम को बुखार आ रहा था। इससे वह बेहद कमजोर हो गया था। मानिकपुर में दवा कराई लेकिन फायदा न होने पर जिला अस्पताल लेकर आए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा तरौंहा निवासी कीर्ति (40), रुखमा खुर्द निवासी अवधेश की दो वर्षीय पुत्री रीना, मुस्लिम पुरवा निवासी लखन (45), औदहा निवासी रामऔतार (35), गोबरिया बुजुर्ग निवासी विजय कुमार का चार वर्षीय पुत्री ऋषि, वीरामाफी निवासी कौशिल्या (30), चितरा गोकुलपुर निवासी सावित्री (18) व खरसेड़ा निवासी जानकी (40) को जुकाम, खांसी, बुखार व उल्टी-दस्त के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed