फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Threatened to make viral video of raping a teenager

आश्रम में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 07 Nov 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Threatened to make viral video of raping a teenager
चित्रकूट। किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। मामला लगभग एक माह पुराना है।
विज्ञापन

शनिवार को यूपी-एमपी की सीमा क्षेत्र परिक्रमा मार्ग पर स्थित एक आश्रम में रहने वाली किशोरी ने बताया कि वह गांव के लोगों के साथ ग्वालियर मप्र के एक ईंट के भट्ठे में मजदूरी करती है। उसके साथ चित्रकूट के कई परिवार के लोग भी काम करते हैं। उनके कहने पर वह एक माह पूर्व चित्रकूट आ रही थी तभी खुरहंड के एक परिवार के यहां सभी ठहरे थे। तभी स्थानीय एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद चित्रकूट स्थित आश्रम में रहने के दौरान भी आरोपी युवक कई बार आया और दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। अब कई दिनों से उसके साथ मारपीट कर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। जिससे वह बेहद परेशान है। कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed