फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Thousands of years old rare prehistoric rock paintings found in Amwa

Chitrakoot News: अमवा में मिले हजारों साल पुराने दुर्लभ प्रागैतिहासिक शैल चित्र

Tue, 20 May 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Thousands of years old rare prehistoric rock paintings found in Amwa
अमवा में मिले दुर्लभ शैल चित्र। - फोटो : संवाद
चित्रकूट। मानिकपुर तहसील के अमवा गांव के जंगल में प्रागैतिहासिक शैल चित्र मिले हैं। शैलचित्रों को इतिहासकार डाॅ. संग्राम सिंह और उनकी टीम ने खोजा है। उन्होंने बताया कि इलाके के शैल चित्रों के बारे में प्रोफेसर डीएच गार्डन ने अपनी पुस्तक में जिक्र किया है।
विज्ञापन


डाॅ. संग्राम सिंह ने बताया कि कल्याण गढ़ से लगभग आठ किमी दूर अमवा ग्रामसभा में धारकुंडी आश्रम के पास जंगल में जुगनी हाई का पथरी दाई स्थल है। इस जगह पर पांच शिलाखंडों में प्रागैतिहासिक युगीन शैल चित्रों के प्रमाण मिले हैं। उन्होंने बताया कि विंध्य क्षेत्र में सर्वप्रथम प्रागैतिहासिक शैल चित्रों की खोज का श्रेय आर्चीवाल्ड और जान ककवर्ण को जाता है। प्रोफेसर डीएच गार्डन ने प्रीहिस्टोरिक बैकग्राउंड ऑफ इंडियन कल्चर नामक पुस्तक में प्रागैतिहासिक युगीन शैल चित्रों के बारे में लिखा है। अमवा से मिले प्रागैतिहासिक शैलचित्र अब भी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

डाॅ. सिंह ने बताया कि प्रागैतिहासिक शैल चित्र हेमेटाइट प्रकार के हैं, जो गेरुआ रंग के हैं। अधिकांश खुले शिलाखंड के नीचे हैं और ऊपर से छतरी नुमा सुरक्षित बड़ी चट्टान हैं। ये धूप और पानी से सुरक्षित हैं। सघन जंगल में होने के कारण लोग यहां तक नहीं पहुंच पाते हैं। चित्रों में ज्यादातर जंगली पशुओं का अंकन दृष्टिगोचर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि बड़ी शिला में एक साथ लगभग 50 जंगली पशुओं तथा मानव चित्रों के साथ उनके क्रिया कलापों का निरुपण प्रतीत होता है। अनुसंधान दल में एकेएस विश्वविद्यालय के बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीडी सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय कालूपुर पाही डॉ. यशवंत सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed