फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Those who violated the lockdown in Chitrakoot got the poles reprimanded

चित्रकूट में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को डंडे फटकार कर भगाया

Sat, 04 Apr 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Those who violated the lockdown in Chitrakoot got the poles reprimanded
फोटो- 3- शहर के इसी मोहल्ले से एक संदिग्ध को ले जाकर कोरोना वायरस से संक्रमित की जांच होने की जानकार? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। चित्रकूट। लॉकडाउन के 11वें दिन जिले में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। सभी दुकानों को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खोलने का आदेश जारी किया। मेडिकल स्टोर को शाम तक की छूट दी गई है। कुछ स्थानों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने डंडे फटकारकर भगाया। शहर के एक मोहल्ले में कोरोना वायरस के संक्रमण से संदिग्ध व्यक्ति के पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल जांच के लिए जिला अस्पताल लाए और सैंपल जांच को पीजीआई भेजा है। परिवार समेत व्यक्ति को क्वारंटाइन किया गया है। ऐसे में इस मोहल्ले में पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा। आज रात तक इसकी रिपोर्ट आने की संभावना है। शनिवार को जिला अस्पताल समेत स्वचलित स्वास्थ्य वैन में कुल 50 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी की प्राथमिक जांच निगेटिव आई है। इस दौरान कई अफवाहें फैलने पर नाराज सीएमओ ने कहा कि फेसबुक व सोशल मीडिया मेें गलत खबर चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

दिल्ली में धार्मिक जलसे में जुटे लोगों में चित्रकूट जिला निवासी एक युवक के मिलने पर प्रशासन की टीम ने उसकी नेजल, और थ्रोट स्वाब का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा है। इसकी रिपोर्ट शनिवार रात तक आने की संभावना है। युवक को पूरे परिवार के साथ अस्थायी होम क्वारंटीन में अलग रखा गया है। इनकी निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा इस जलसे में किसी और के शामिल होने की जानकारी के लिए प्रशासन के प्रयास जारी हैं। जिनकी तलाश में मस्जिद से लेकर मदरसों में छापेमारी कर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई। दो स्थानों से कुछ अन्य संदिग्धों को जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल ले गई। जिनकी प्राथमिक जांच कराई गई है। अब तक जिले में सिर्फ एक ही जमाती चिह्नित हुआ है। लॉकडाउन के दौरान शनिवार को बाहरी जिलों से आने वालों की संख्या बेहद कम रही । कुछ स्थानों पर संदिग्ध के होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कई लोगों की जांच भी कराई गई। जिले में कुछ स्थानों पर अफवाहों का भी बाजार गर्म रहा। जिस पर नाराज सीएमओ ने कहा कि सोशल मीडिया में अफवाहों वाली खबर चलाने वालों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। जिले की सीमा पर सुरक्षाकर्मी व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात रही, जबकि बस स्टैंड पर चार दिन बाद स्वास्थ्य विभाग का स्वचालित अस्पताल वैन नहंी दिखी जिससे कुछ राहगीरों का मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका। जिले के 27 अस्थाई होम क्वारंटीन में कुल 705 लोगों को ठहराया गया है। जिले में धार्मिक गुरु व मौलानाओं ने लाकडाउन का कड़ाई से पालन कर कोरोना वायरस से बचने की अपील की है। डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को सावधानी के साथ लॉकडाउन का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ठहरे लोगों की जांच कराएं। किसी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए। पुलिस लगातार शहर व ग्रामीणों में भ्रमण तेज कर दिया है। जिसके चलते लोग घरों पर ही रहे। सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से न मिलें शिकायतें
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कलक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित कोरोना नियंत्रण की समीक्षा बैठक में कहा कि जो मरीज बाहर से आ रहे हैं उनका तत्काल परीक्षण हो। किसी भी मरीज को कोई समस्या न रहे। कई शिकायतें जिला अस्पताल की मिल चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जवाब तलब किया जाए। अगर कार्यों में सुधार नहीं लाते हैं तो कार्रवाई के लिए पत्र शासन को भेजें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक दिन क्षेत्र के प्रधान व सचिव से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी लें। गोशालाओं का संचालन सही तरीके से करें। भूसा की व्यवस्था अभी से ही करा लिया जाए तथा जो रिपोर्ट प्रतिदिन मांगी जाती है उसे समय उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि विद्युत, पानी की कहीं पर कोई समस्या न हो। इसका विशेष ध्यान संबंधित अधिकारी दें। बैठक में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल,मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed