फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Thieves stole jewelery and cash worth Rs 13 lakh from three houses

Chitrakoot News: चोरों ने तीन घरों से उड़ाए 13 लाख के गहने व नकदी

Sun, 14 Apr 2024 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery and cash worth Rs 13 lakh from three houses
चित्रकूट/शिवरामपुर। चोरों ने चौकी क्षेत्र के कल्ला गांव के तीन घरों के ताले तोड़कर लगभग 13 लाख रुपये के गहने व नकदी पार कर दी। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कल्ला गांव निवासी अधिवक्ता रामस्वरूप यादव के पुत्र यश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात वह सब खेत में गेहूं काट रहे थे। घर में बहन सुमन अकेली थी। देर रात पड़ोसियों की छत से उनके घर में घुसे चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के गहने व नकदी पार कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान चोरों ने बहन के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। रविवार तड़के जब वह खेत से घर पहुंचे तब चोरी का पता चला। कमरों का ताला टूटा था। कमरे की सामग्री बिखरी पड़ी थी। वहीं, चोरों ने गांव के किशोरीशरण पटेल के घर का भी ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी व गहने पार कर दिए। घटना के समय परिजन घर में सो रहे थे, लेकिन उनको भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने मनोज प्रजापति के सूने घर का ताला तोड़ा। घर में कुछ खास सामग्री न मिलने पर दरवाजा खुला छोड़कर भाग गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी पर शिवरामपुर चौकी प्रभारी सत्यमपति त्रिपाठी मय फोर्स पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरी गए सामान की सही कीमत का आकलन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed