{"_id":"688d0c0cbb755f304e0c1317","slug":"there-should-not-be-any-shortage-of-medicines-in-hospitals-brajesh-pathak-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-118641-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में दवाओं की नहीं होनी चाहिए कमी : ब्रजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में दवाओं की नहीं होनी चाहिए कमी : ब्रजेश पाठक
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : सूचना विभाग
चित्रकूट। स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में हुई। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी अस्पताल में दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। जहां दवाएं खत्म हों तुरंत मंगाए।
उन्होंने कहा कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य सुविधाएं लागू रहनी चाहिए। वहां पर डॉक्टर और स्टाफ मौजूद रहकर मरीजों का इलाज करें। कहा कि जिस अस्पताल में डाॅक्टरों और कर्मचारियों की कमी है, वहां तैनाती के लिए पत्र भेजें। अस्पतालों में ऑपरेशन अवश्य किए जाएं। किसी भी मरीज को परेशान करने की शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी।
यह भी कहा कि अस्पतालों की साफ सफाई अच्छी होनी चाहिए। मरीजों और तीमारदारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उपमुख्यमंत्री ने एसपी अरुण कुमार सिंह से कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने डिप्टी सीएम को भगवान राम दरबार की प्रतिमा भेंट की। बैठक में प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी, मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, सीडीओ अमृतपाल कौर, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी भी मौजूद रहे।