{"_id":"5df782a28ebc3e87cc2f0b00","slug":"there-is-no-provision-of-shade-and-fodder-in-cowsheds-chitrakutt-news-knp5324834124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशालाओं में छाया व चारे का इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशालाओं में छाया व चारे का इंतजाम नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर। भारतीय किसान यूनियन की राजपुर व मऊ तहसील इकाई की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिसमें किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि राजापुर क्षेत्र के कई गांवों में खुली गोशलाओं में छाया व चारे का इंतजाम नहीं है। बैठक के बाद उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
राजापुर तहसील में हुई बैठक में अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल ने कहा कि ग्राम पंचायत अरछा बरेठी, बकटा प्रसिद्धपुर, नोनार, उन्नाय बन्ना, व्यास बन्ना, देहरूछ, बढ़वारा, बछरन आदि गांवों में बनाई गई गोशालाओं में छाया व चारे की व्यवस्था नहीं की गई है। जिला महामंत्री अरूण कुमार पांडेय ने कहा कि राजापुर के तहसील अमवा बरूआ के किसानों के विरुद्ध आर्यावर्त बैंक मैनेजर ने फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि किसानों ने खतौनी व एनईसी गलत दी है। खतौनी गलत है तो राजस्व विभाग पर मामला दर्ज होना चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि गनीवा कृषि केंद्र से बछरन गांव के बीच नहर की सफाई सिंचाई विभाग ने नहीं कराई है।
मऊ तहसील में हुई बैठक में तहसील अध्यक्ष नीलकंठ द्विवेदी ने कहा कि ओलावृष्टि से गाहुर, रैपुरा व लपाव गांव के किसानों का भारी नुकसान हुआ है। इस मौके पर विनय तिवारी, नरेश तिवारी, जसवंत सिंह, प्रेम सिंह, अतित सिंह, तीरथ प्रसाद, विजय कुमार, राजकुमार, राजाराम सिंह, राजकिशोर सिंह, उदयनारायण सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद किसानों ने मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।