फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There is a power outage in the city every half hour

Chitrakoot News: शहर में हर आधे घंटे में गुल हो रही बिजली

Thu, 12 Jun 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
There is a power outage in the city every half hour
लाइन बनाता लाइनमैन।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट/मानिकपुर/बरगढ/राजापुर। जनपद में गर्मी अपने पूरे शबाब पर है इसमें सबसे ज्यादा बिजली की खपत है। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र का हाल यह है कि मंगलवार की रात नौ घंटे में सात बार बिजली गुल हुई। कई मोहल्ले में रात भर बिजली नहीं आई। इससे बुधवार को पेयजल आपूर्ति पर भी प्रभाव पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली की कटौती हो रही है। इससे बिजली उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

बिजली की कटौती और फाल्ट उपभोक्ताओं को रुला रही है। बुधवार को हर आधा घंटे में बिजली की कटौती शहर में की गई। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली दगा दे रही है। कहीं केबल जलने से तो कहीं बिजली के उपकरण खराब होने से बिजली की आपूर्ति बंद हो जाती है। शहर के जगदीश गंज निवासी राकेश अग्रवाल व शुभम गुप्ता ने बताया कि रात एक बजे बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन

आधा घंटे बाद बिजली आयी।इसके बाद फिर बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। इस तरह से दिन में सात बार बिजली की आपूर्ति बंद हुई। शंकर बाजार निवासी शिवम द्विवेदी व भोला नामदेव ने बताया कि ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया था। आधा घंटे बाद कर्मचारी ठीक करने के लिए आये। नई बाजार निवासी शारदा अवस्थी ने बताया कि दोपहर तीन बजे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। शाम छ बजे बिजली की आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही जिले के मानिकपुर, राजापुर, पहाड़ी, मऊ क्षेत्र में बिजली की कटौती अंधाधुंध की जा रही है। बिजली कटौती हो रही है। ओबरी में सब स्टेशन के उपकरण खराब हो गए।इससे 42 गांव की बिजली की आपूर्ति बंद रही। शहर के कलक्ट्रेट मार्ग पर ट्रक की टक्कर से खंभे टूटे इससे कई गांव की बिजली बंद रही। मानिकपुर क्षेत्र के टिकरिया निवासी राजेश सिंह, अनिल तिवारी ने बताया कि इस समय आठ से दस घंटे बिजहली की आपूर्ति बंद रहती है।

खिचरी निवासी केशव प्रसाद ने बताया कि बिजली के आने जाने कोई समय नहीं है। कब बिजली चली जाए कोई ठिकाना नहीं रहता है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण बिजली का लोड बढ़ रहा है। इससे लाइनों में कुछ दिक्कतें आ रही है। बिजली के उपकरण हीट हो रहे है। बिजली आपूर्ति बेहाल करने का पूरा प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed