{"_id":"6ab7fff920bc46f1050db038","slug":"then-the-mandakini-turned-tumultuous-water-flooded-two-hundred-shops-at-ramghat-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-136852-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: फिर मंदाकिनी हाहाकारी...रामघाट की दो सौ दुकानों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: फिर मंदाकिनी हाहाकारी...रामघाट की दो सौ दुकानों में भरा पानी
Sat, 26 Sep 2026 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी 12 मंदाकिनी में बाढ़ के बाद रामघाट का नजारा। संवाद
प्रशांत सैनी
चित्रकूट। मध्य प्रदेश व पहाड़ों में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने मंदाकिनी नदी को फिर उफान पर ला दिया है। नदी का जलस्तर पिछले 18 घंटे से खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है।
शुक्रवार रात 11.30 बजे नदी का जलस्तर 127.200 मीटर पहुंचा था। जो खतरे के निशान 126.500 मीटर से करीब पौन मीटर अधिक है। हालांकि शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे जलस्तर खतरे के निशान से मामूली कम हुआ है।
मंदाकिनी में उफान से रामघाट का आरती स्थल पूरी तरह डूब गया है। रामघाट की करीब 200 दुकानों में लगभग दो से तीन फीट पानी भर गया, जिससे दुकानदारों को सामान हटाना पड़ा। भरत मंदिर और मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर की सीढ़ियां भी जलमग्न हो गई हैं। उतारा बाजार जाने वाला रास्ता और छोटा पुल भी पानी में डूब गया है जिससे आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
सरयू नाले के रपटे के ऊपर से पानी बहने के कारण लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। जिले में पिछले तीन दिनों में करीब 100 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में भी लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण मंदाकिनी में पानी लगातार बढ़ रहा है। पुलिस-प्रशासन ने घाटों पर बैरिकेडिंग कर लोगों को नदी के पास जाने से रोका है।
डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह रात में ही एनाउंस करते करते रहे कि सभी लोग घर व दुकान खाली कर दें। साथ ही अपील किया कि जिनके घर कच्चे, क्षतिग्रस्त हैं या पहाड़ों और नदियों के किनारे स्थित हैं वे तत्काल नजदीकी पंचायत भवन, विद्यालय या अन्य सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। (संवाद)
छोटे पुल पर पानी, पैदल पुल बना सहारा
खोही। यूपी-एमपी सीमा के पास नयागांव व हनुमान धारा की ओर जाने वाला पुल पिछली बाढ़ में बह चुका है। इसके बाद रामघाट-उतारा बाजार के पास बने छोटे पुल से लोगों की आवाजाही हो रही थी। रात में जलस्तर बढ़ने से यह पुल भी डूब गया। अब लोगों को नदी के दूसरी ओर जाने के लिए रामघाट के लोहे के पैदल पुल का सहारा लेना पड़ रहा है। पानी और बढ़ा तो यहां भी आवाजाही रोकनी पड़ सकती है। (संवाद)
दुकानदारों ने समय रहते समेटा सामान
खोही। रामघाट में पानी बढ़ते ही दुकानदारों ने सामान हटाना शुरू कर दिया। दुकानदार रामसेवक, आदेश कुमार और सोमलता ने बताया कि पिछली बाढ़ में अचानक पानी बढ़ने से दुकान का सामान बह गया था। इस बार पानी बढ़ते ही सामान सुरक्षित स्थान पर रख दिया। वहीं, घाट में स्थित दुकानदारों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही दुकानें दोबारा जमाई थीं लेकिन नदी बढ़ने से कारोबार फिर प्रभावित हो रहा है। (संवाद)
हाईवे पुल पर एक-एक करके निकले वाहन
चित्रकूट। मंदाकिनी का पानी बढ़ने के बाद झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कर्वी के पास पुल से वाहनों को एक-एक करके निकाला गया। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पिछली बाढ़ में पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण उसका एक हिस्सा धंस गया था। इसी को देखते हुए इस बार सुरक्षा के लिए वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गई। (संवाद)
मंडलायुक्त ने लिया जायजा
मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शनिवार सुबह मंडलायुक्त अजीत कुमार, एडीएम चंद्रशेखर, एसडीएम अजय यादव के साथ रामघाट के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थिति की जानकारी ली और जलस्तर कम होते ही साफ सफाई के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। लोगों से भी सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई।