{"_id":"6a0a19138c2412bbb80990ee","slug":"theft-of-tendu-leaves-from-the-forest-continues-authorities-fail-to-stop-it-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-131229-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जंगल से तेंदू पत्ता चोरी जारी, रोक लगाने में जिम्मेदार नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जंगल से तेंदू पत्ता चोरी जारी, रोक लगाने में जिम्मेदार नाकाम
Mon, 18 May 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 18 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17 सीकेटीपी 53 जंगल से तेंदू पत्ता तोड़कर जातीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : विकास भवन।
चित्रकूट / मानिकपुर। क्षेत्र के जंगलों से तेंदू पत्ता की चोरी लगातार जारी है। स्थानीय लोगों ने इस चोरी को रोकने में वन विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की विफलता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया गया है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पड़ोसी जिलों से महिलाएं ट्रेनों के माध्यम से यहां आती हैं, तेंदू पत्ता तोड़ती हैं और उन्हें वापस ले जाती हैं। सुंदर और राम कैलाश ने बताया कि ट्रेनों से अवैध परिवहन पर कोई रोक नहीं है। उनका सीधा आरोप है कि वन विभाग चोरी पर अंकुश लगाने में असफल है।
आरपीएफ भी ट्रेनों में इसके अवैध परिवहन को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। तेंदू पत्ता तोड़ने का अधिकार ठेकेदारों को नीलामी से मिलता है, जिससे सरकार को लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। इस व्यवस्था के बावजूद चोरी जारी है, जिससे राजस्व की हानि हो रही है।
विज्ञापन
आरपीएफ थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि ट्रेनों में नियमित चेकिंग होती है, लेकिन चोरी से पत्ता ले जाते हुए किसी महिला को नहीं पकड़ा गया। वन निगम के सेक्शन अधिकारी अमित कुमार कनचनी ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई होती है, पत्ते जब्त कर जुर्माना वसूला जाता है। उन्होंने जंगलों में कर्मचारियों की तैनाती का भी दावा किया।