{"_id":"629f9240c3b1d1210b2dd811","slug":"theft-of-six-lakhs-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-chitrakoot-news-knp7011554123","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर का ताला तोड़कर छह लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर का ताला तोड़कर छह लाख की चोरी
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना अंतर्गत कस्बे में एक किसान के बंद घर का चोरों ने ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात समेत लगभग छह लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मंगलवार को रजनी पुत्री शंकर प्रसाद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि छह मई की रात को लाइट की आवाजाही से परेशान होकर परिवार के सदस्य अपने दूसरे घर की छत पर सो रहे थे। घर के मुखिया शंकर प्रसाद पत्नी समेत तीन दिन पूर्व चार धाम की यात्रा पर गए हैं। देर रात को चोर बंद घर का ताला तोड़कर बक्सा में रखे जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए।
मंगलवार की सुबह परिजनों ने ताला टूटा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।