{"_id":"61b39d7a9a13da1989781bd4","slug":"theft-in-three-shops-in-one-night-chitrakoot-news-knp668864778","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में तीन दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात में तीन दुकानों में चोरी
विज्ञापन
फोटो- 6- चोरी की घटना की जानकारी देता दुकानदार। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ (चित्रकूट)। गुरुवार की रात तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये की सामग्री और नकदी उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी दुकानदारों को हुई तो पुलिस को सूचना दी है। व्यापारियों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। पुलिस टीम ने निरीक्षण के बाद चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
कस्बे की टाकीज रोड निवासी किराना व्यापारी अशोक केशरवानी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे लगभग दो लाख रुपये और डेढ़ लाख का माल नदारद था। इसी मार्ग पर स्थित जनरल स्टोर के दुकानदार विकास साहू ने बताया कि सुबह उसकी दुकान का ताला टूटा मिला।
दुकान से 50 हजार से अधिक कीमत का माल और नकदी चोरी हो गई है। उधर, सब्जी विक्रेता जगतपाल ने बताया कि उसकी दुकान का ताला तोड़कर लगभग 20 हजार रुपये का सामान चोर ले गए हैं। तीनों दुकानदार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी ठीक तरीके से दुकान बंद करके घर गए थे।
विज्ञापन
एक रात में तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि किसी घटना के कुछ दिन बाद पुलिस सक्रिय रहती है, फिर हालात उसी तरह हो जाते हैं। थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि तीनों स्थानों का निरीक्षण कर चोरी का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।