फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Theft along with the breaking of tendu leaves

Theft along with the breaking of tendu leaves

Fri, 06 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Theft along with the breaking of tendu leaves
फोटो- 9- जंगल से तेंदू पत्ता से भरी गठरी लेकर जाती महिलाएं। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/मानिकपुर। जिले के पाठा क्षेत्र में इन दिनों तेंदू पत्ता की तोड़ान जारी है। इसकी चोरी भी हो रही है। प्रतिदिन हजारों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। सपा व बसपा के कई नेताओं ने वन निगम के कर्मियों पर चोरी में सहयोग करने का आरोप लगाया है। यह तेंदू पत्ता बीड़ी बनाने के काम आता है।
विज्ञापन

बहिलपुरवा व मारकुंडी थाना क्षेत्र के जंगलों में तेंदू पत्ता की तोड़ान जारी है। सुबह शाम कई ग्रामीण भारी मात्रा में इसे चोरी छिपे ट्रेन व बसों से अन्य जिलों में ले जाकर बेच रहे हैं। सपा नेता एजाज हसन सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि यह राजस्व की चोरी कुछ वन निगम के अधिकारी कर्मचारियों की शह पर हो रही है। बसपा नेता लक्ष्मीप्रसाद पाल ने बताया कि बहिलपुरवा व मारकुंडी के जंगलों के अलावा ओहन, खोह, सरहट व माराचंद्रा से कई ग्रामीण बडे़ बंडल बनाकर बेचने ले जाते हैं।
विज्ञापन

वन निगम के डीएलएम पीएन त्रिवेदी ने बताया कि कई जगह से शिकायत मिली है। फड़ से चोरी रोकने के पूरे प्रयास हैं। जंगल से चोरी रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल खासकर महिला पुलिसबल न होने से परेशानी होती है। इस पर रोक लगाई जाएगी। वन निगम के अधिकारी कर्मचारियों के शामिल होने की बात अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed