फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The youth fled with a bag full of money, claiming that his mobile phone had fallen from the car.

Chitrakoot News: कार से मोबिल गिरने की बात कह रुपये से भरा बैग लेकर भागे युवक

Sun, 15 Feb 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 15 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The youth fled with a bag full of money, claiming that his mobile phone had fallen from the car.
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकरेही चौराहा के पास एक कार से 77 हजार रुपये से भरा बैग लेकर युवक फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है लेकिन युवकों के चेहरे स्पष्ट न होने के कारण उनकी पहचान मुश्किल हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


भरतकूप थाना क्षेत्र के रसिन के फाटा पुरवा निवासी शिवम सिंह पटेल ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी के लिए सामान खरीदने कर्वी बाजार आए थे। देर शाम करीब सात बजे कुछ खरीदारी के बाद जब वे चकरेही चौराहा के सरस्वती शिशु मंदिर के पास कार रोककर सामान रख रहे थे, तभी दो-तीन अज्ञात युवक वहां आए । उन्होंने शिवम को बताया कि कार से मोबिल गिर रहा है। सभी कार से नीचे उतरे और देखने लगे, उसी समय युवक कार में रखा रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए। बैग लेकर भागते देखकर शोर मचाया पर दोनों काफी दूर निकल चुके थे।
विज्ञापन

तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही कोतवाल श्याम प्रताप पटेल, चौकी प्रभारी संत प्रसाद और एसओजी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर युवकों के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में दो-तीन युवक दिखाई दे रहे हैं लेकिन उनके चेहरे स्पष्ट न होने के कारण पहचान मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि शिवम सिंह पटेल की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास के इलाकों में भी पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को और अधिक स्पष्ट करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा सकती है। इस घटना को जल्द खुलासा कर युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में भय का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed