फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The young man had raped the teenager

सामूहिक दुष्कर्म नहीं अकेले था आरोपी

Sat, 17 Sep 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The young man had raped the teenager
चित्रकूट। रामघाट के पास किशोरी के बेसुध मिलने के मामले में पुलिस ने दावा किया कि उससे सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ है। मुख्य आरोपी ने ही दुष्कर्म किया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

किशोरी के आरोपी से पहले से जान पहचान होने की भी बात कही है।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि सीतापुर चौकी के रामघाट के पास किशोरी अचेत मिली थी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
परिजनों ने किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। किशोरी के मिलने पर मेडिकल कराया गया।
इसके बाद दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस मामले में आरोपी शिवा निषाद को शहर के बेड़ी पुलिया के बस स्टैंड के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक किशोरी ने बताया कि उसकी आरोपी से पहले से जान पहचान थी। दोनों घर से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। बाइक से पहले उसको राजापुर ले गया और वहां दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रामघाट के पास छोड़कर भाग गया। बेसुध होने के सवाल पर कहा कि हो सकता है कि आरोपी ने किशोरी को फेंक दिया हो, इसी कारण बेहोश हो गई।
उधर, शनिवार की दोपहर किशोरी को जिला अस्पताल से पुलिस सुरक्षा में मजिस्ट्रेटी बयान के लिए लाया गया। बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed