फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The young man died during treatment

इलाज के दौरान युवक की मौत

Tue, 01 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 01 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
The young man died during treatment
बुखार आने पर गांव के झोलाछाप डाक्टर से इलाज कराना परिजनों को महंगा पड़ गया। अस्पताल से घर आते ही युवक की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन डाक्टर फरार हो चुका था। पुलिस ने वहां रखी दवाइयां कब्जे में ले ली है। उसके बाद शव का पंचनामा कराया गया।
विज्ञापन


घटना राजापुर थाना क्षेत्र के अर्की गांव की है। बताया गया कि चुनबाद (32) पुत्र भोंडी को सोमवार की सुबह तेज बुखार आया। परिजनों का आरोप है कि उसे सरधुआ के डाक्टर माद्रा बंगाली के क्लीनिक ले गए। परिजनों ने कहा कि इंजेक्शन लगाने के बाद उसे दवाएं खिलाई और थोड़ी देर बाद उसे घर ले आए।
विज्ञापन


 घर आते ही युवक की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर शाम को राजापुर थानाध्यक्ष आरबी सिंह गांव पहुंचे। शव का पंचनामा कर डाक्टर के क्लीनिक पहुंचे तो डाक्टर फरार मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्लीनिक से कुछ दवाएं नमूने के तौर पर कब्जे में ले ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डाक्टर की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी होगी। आरोपी डाक्टर पर मामला दर्ज किया गया है।


मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता व तीन भाइयों की पहले ही अन्य कारणों से मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद दो बहनों व मां हिरौधी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।



ग्रामीणों के अनुसार बंगाली डाक्टर लगभग 12 वर्षों से सरधुआ में क्लीनिक चला रहा है। आस-पास सरकारी चिकित्सालय या कुशल प्राइवेट चिकित्सक न होने के कारण ग्रामीण मजबूरी में यहीं इलाज कराते हैं।

इस मामले में सीएमओ डा.रामबहादुर सिंह ने बताया कि जहां से यह सूचना मिली है। वह चिकित्सक पंजीकृत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed