फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The young man committed suicide by jumping in front of the train

Chitrakoot News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Fri, 05 Jul 2024 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by jumping in front of the train
चित्रकूट/मानिकपुर। बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन के पास शौचक्रिया को घर से निकले युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के पीछे परिजनों ने घरेलू कलह बताई है।
विज्ञापन

कर्का पडरिया गांव निवासी माताबदल कोल ने बताया कि उसका पुत्र सिद्धगोपाल कोल (20) बुधवार की शाम को घर से शौच के लिए कहकर निकल गया था। वापस न आने पर परिजन खोजबीन करते रहे। गुरुवार की सुबह पुलिस ने फोन पर मौत होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पिता माताबदल ने बताया कि वह लकड़ियां लेने चले गए थे। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं है। दोस्तों ने बताया कि घरेलू कलह को लेकर वह उलझन में रहता था। परिजन अक्सर उससे मजदूरी या फिर अन्य कोई काम कर घर के खर्च में सहयोग करने के लिए कहते थे। इसे लेकर वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed