Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The works of Maharishi Valmiki were remembered on his birth anniversary

Chitrakoot News: जयंती पर महर्षि वाल्मीकि के कार्य किए याद

Thu, 17 Oct 2024 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
The works of Maharishi Valmiki were remembered on his birth anniversary
चित्रकूट। महर्षि वाल्मीकि की जयंती लालापुर स्थित आश्रम में धूमधाम से मनाई गई। भजन कीर्तन सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनके किए गए कार्यों की सराहना की गई। आकर्षण का केंद्र आश्रम में 100 फीट ऊंचा ध्वज रहा।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि जयंती में उनकी मूर्ति में साधु-संतो सहित सामाज सेवियों ने माल्यार्पण किया। आश्रम में लगे 100 फीट ऊंचे ध्वज की पूजा की गई। लोक कलाकार दयाराम रैकवार ने संगीत मय रामायण की प्रस्तुत की। विपिन विराट महराज की टीम ने आरती व स्वास्तिक वाचन किया। रामलीला समिति बांदा श्रीराम की लीला प्रस्तुत की गर्र्ई
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीएम उमेश चंद्र निगम ने कहा कि महार्षि वाल्मीकि रामायण ग्रंथ की रचना संस्कृति भाषा में किया, जिसमें प्रभु श्रीराम की कथा लिखी गई है। कहा प्रदेश सरकार वाल्मीकि आश्रम का विकास कर रही है। रोपवे बनाने का का कार्य भी किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि वाल्मीकि आश्रम श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केेंंद्र है। इस स्थान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। पर्यटकों की सुविधा के लिए कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने वाल्मीकि आश्रम मेें किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आश्रम के महंत भरतदास, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन,आरएसएस के कानपुर प्रांत के सह प्रांत संघ संचालक वीरेंद्र चतुर्वेदी, भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, आनंद सिंह पटेल, चंद्र प्रकाश खरे आलोक पांडेय, अश्वनी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed