चित्रकूट। सदर विकास खंड के रसिन गांव में कराए गए विकास कार्य की मजदूरी न मिलने पर जॉबकार्ड धारकों ने कलक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध जताया। उप जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में मजदूरी दिलाने की मांग किया।
सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गोशाला, तालाब, नाली सड़क आदि बनाई गई थीं। जिसमें उन्होंने मजदूरी का काम किया था। जिसकी मजदूरी चार माह से नहीं मिली। जिससे परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कई बार मजदूरी के लिए अधिकारियों को पत्र दिया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जगमोहन, सहसराम, रामलाल, जगमोहन, सुरेश, श्यामलाल, रामसूरत, बाबादीन, रामकरन, जीतराम, जागेश्वर, सूरती, वेलपतिया, सुशीला, नत्थू, महेश्वरी आदि मौजूद रहे।