फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The wife along with her lover had committed the murder.

Chitrakoot News: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई थी हत्या

Wed, 28 Feb 2024 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 28 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
The wife along with her lover had committed the murder.
चित्रकूट। दस दिन पूर्व किसान की घर के अंदर गोली मारकर हत्या के मामले में खुलासा हुआ कि उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई थी। पुलिस ने पत्नी, प्रेमी व उसके दो अन्य सहयोगियों को पकड़ लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हो गया। रामबाबू की घर में तमंचे से गोली मारकर हत्या के खुलासे में हत्यारोपी द्वारा फेसबुक में फोटो लोड करना ही महंगा पड़ गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित राघव सभागार में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि भरतकूप थाना क्षेत्र के रसिन के मजरा फाटापुरवा निवासी रामबाबू पटेल की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। मृतक की पत्नी सविता के बदौसा के टिकुरी निवासी इलियास से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी उसके पति को हो गई थी। फेसबुक में सविता व इलियास की एक फोटो भी रामबाबू ने देखी तो इसका विरोध कर उसने पत्नी को पीटा और प्रेमी इलियास से गांव में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान प्रेमी ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। एसपी ने बताया कि इसी आधार पर पुलिस टीम ने खोजबीन की तो पता चला कि मृतक की पत्नी व प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजनानुसार पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। फोन से आशिक को घर की लोकेशन परिजनों से लेकर देती रही। 18 फरवरी को इसी योजना में इलियास अपने गांव के दोस्त फैजल, अपने भाई बरकत अली व बांदा के महुराई दोबरिया के ललित किशोर के सहयोग से रामबाबू के घर पहुंचा। पिछवाडे के रास्ते से फैजल छत पर पहुंचा फिर अकेले सो रहे रामबाबू की कनपटी में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी जिले से बाहर भागने की योजना बना रहे थे। तमंचे को एक खेत की मिट्टी खोदकर दबा दिया था। सर्विलांस के जरिये पुलिस टीम ने सबसे पहले इलियास को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ में उसने हत्या का सारा राज खोल दिया तो पुलिस ने मृतक की पत्नी सविता व अन्य सहयोगियों को दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल को खेत से बरामद किया है। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

इनसेट
फेसबुक में फोटो लोड़ करना पड़ा भारी

चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के रसिन के मजरा फाटापुरवा निवासी रामबाबू की घर में तमंचे से गोली मारकर हत्या के खुलासे में हत्यारोपी द्वारा फेसबुक में फोटो लोड करना ही महंगा पड़ गया। हत्यारोपी इलियास ने अपने प्रेम का इजहार करने के लिए अपने फेसबुक एकाउंट में सविता के साथ की फोटो डाली। यही फोटो उसके पति से विवाद का कारण बनी फिर यही हत्या की वजह बनी और अंत में यही फोटो पुलिस के लिए सुराग बनी। तब सारे हत्यारोपी जेल चले गए। एसपी ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर था। पहले लगा कि यह खुदकुशी का मामला है लेकिन मौके से केवल एक कारतूस का अगला हिस्सा मिला था तमंचा नहीं। इससे तय हुआ कि यह खुदकुशी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed