फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The weather grew cold, wintry winds changed

मौसम बदला, सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड

Sun, 25 Jan 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट। Updated Sun, 25 Jan 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
The weather grew cold, wintry winds changed

दो दिन धूप निकलने के बाद ठंड ने फिर से पलटी मार दी। बीते दो दिन मौसम सुहाना रहने के बाद रविवार को फिर मौसम पलट गया। अधिकतम तापमान गिरने से दिन में कड़ाके की ठंड रही। छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाओं के चलने से आम दिनचर्या पर असर पड़ा। बूंदाबांदी और कोहरे के चलते वाहन रेंगते रहे।

विज्ञापन


वसंत की बयार में खिली धूप रविवार को कोहरे की धुंध में गुम हो गई। कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुरते रहे। राहत के लिए घर और बाहर लोग अलाव तापते रहे।

चाय की दुकानों में भी भीड़ रही। बर्फीली हवाएं चलने से लोग घरों में दुबक गए। पशु-पक्षी भी ठंड से बचने के दीवारों की आड़, पेड़ों और घोसलों में छुपे रहे।
विज्ञापन


दोपहर को बूंदाबांदी भी हुई। उधर, कोहरे से यातायात प्रभावित रहा। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी है। दिन में भी वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। दूर से नजर आने वाले कामदगिरि पर्वत धुंध में ओझल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम से उत्तर की छह किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम पांच डिग्री रहा। विजिबिलटी 500 मीटर और आर्द्रता 56 फीसदी दर्ज की गई। उधर, चौराहों पर अलाव न जलने से राहगीर ठंड से कांपते रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed