फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The water level of the Yamuna river increased due to flooding of the fields, the vegetable crop failed

Chitrakoot News: यमुना नदी के जलस्तर बढ़ा खेतों में पानी भरने से सब्जा की फसल बही

Mon, 07 Aug 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Yamuna river increased due to flooding of the fields, the vegetable crop failed
राजापुर/मऊ/खोही (चित्रकूट)। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी किनारे स्थित कई गांव के खेतों में पानी भरने से सब्जियां बह गईं। मऊ और राजापुर के आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

राजापुर क्षेत्र के यमुना नदी का जलस्तर सोमवार की सुबह से तेजी से बढ़ रहा है। इससे नदी के तट स्थित गांव बेराउर, सरधुआ, चिल्लीमल गांव स्थित खेतों में पानी भर जाने से सब्जी की बह गई।किसान संजुआ निषाद, रामआसरे, छितानी व दुजुआ ने बताया कि उन्होंने लौकी, रेरूआ व खीरा लगाया था। अचानक यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे उनकी सब्जी बह गई। चारों किसानों की मानें तो लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसी प्रकार यमुना नदी से सटे गांव सुरवल, तीरधुमाई, चांदी, नैनी,विहरवा, भदेदू, कनकोटा, रगोली, भभेट गांव के ग्रामीण डरे हुए कि यदि यमुना नदी का जलस्तर अधिक बढ़ा तो खरीफ की फसल को अधिक नुकसान हो सकता है। जिससे चिंतित नजर आए।
विज्ञापन

मऊ क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इससे यमुना नदी के तट से लगे बरवार, शिवपुर, चंदई, टिकरा,कर्का मनकुंवार आदि गांव पड़ते हैं। जिसमें बरवार गांव में कुछ किसानों के तिल, मंूग व ज्वार के खेतों में पानी भर गया है।ग्रामीण सुरेश प्रसाद, कमलेश निषाद,राजू निषाद ने बताया कि जल स्तर यमुना नदी का बढ़ रहा है। राजापुर एसडीएम प्रमोद झा व मऊ एसडीएम राकेश कुमार पाठक का कहना कि अभी जलस्तर बढऩे की गति सामान्य है। यदि जल स्तर अधिक बढ़ेगा तो इसके लिए पहले से ही इंतजाम कर लिए गए हैं। खासकर उन गांव में जहां पर अधिक बाढ़ का असर रहता है। वहां ग्रामीणों के साथ बैठक भी की जा चुकी हैं। सिंचाई विभाग के अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि यमुना नदी का पानी लगभग एक मीटर बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंदाकिनी और बरहदा का जलस्तर हुआ कम
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट/मानिकपुर। मंदाकिनी नदी का जलस्तर सोमवार को कम हो गया। इससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस लिया। रामघाट स्थित अन्य घाटों की नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सफाई किया। वही मानिकपुर स्थित बरदहा नदी का जलस्तर भी कम हो गया। इससे नदी के आसपास बसे गांवों के ग्रामीणों का आवागमन भी शुरु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed