{"_id":"589373774f1c1b2f3de83cc8","slug":"the-voter-shall-vote-through-rugged-path","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता ऊबड़-खाबड़ मार्ग से गुजर कर डालेंगे वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता ऊबड़-खाबड़ मार्ग से गुजर कर डालेंगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
बैहार गांव का कच्चा मार्ग,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर ब्लाक के बैहार गांव के मतदाताओं को कच्ची सड़क से होकर मतदान करने के लिए बूथ तक जाना पडे़गा। गांव के जिस प्राथमिक विद्यालय में बूथ बनाया गया है वहां बिजली का कनेक्शन अभी तक नहीं हुआ है।
जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के शिवरामपुर क्षेत्र के बैहार गांव की आबादी 992 है। इस गांव का प्राथमिक विद्यालय पोलिंग बूथ गांव से सात सौ मीटर की दूरी पर बना है। जहां तक जाने के लिए कच्ची सड़क बनी हुई है। सड़क में कई स्थानों पर गड्ढे भी हैं।
जिससे विद्यालय आने जाने वाले बच्चे आए दिन गिर जाते है। ग्रामीण अनीता देवी और गोविंद ने बताया कि जब बारिश हो जाती है तो प्राथमिक स्कूल तक पहुंचने में बच्चों को काफी परेशानी होती है। मतदान के दिन यदि बारिश हो गई तो बूथ तक जाने में अधूरे मार्ग के कारण परेशानी होगी। बूथ में बिजली भी नहीं है।
विज्ञापन
वहीं प्रधान रामचंद्र यादव ने बताया कि स्कूल में बिजली की फि टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद पोल से कनेक्शन जोड़ा जाएगा। कच्ची पड़ी सड़क में मौरंग डाल दी जाएगी।