फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The truck rammed into the ambulance after hitting the ambulance, the young man died

Chitrakoot News: एंबुलेंस को टक्कर मारकर गुमटी में घुसा ट्रक, युवक की मौत

Mon, 24 Jul 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The truck rammed into the ambulance after hitting the ambulance, the young man died
शिवरामपुर (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवरामपुर चौकी के पास गिट्टी लदा ट्रक एंबुलेंस में टक्कर मारते हुए गुमटी में जा घुसा। ट्रक की चपेट में आने से गुमटी में मौजूद युवक की मौत हो गई। ट्रक के साथ ही एंबुलेंस भी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कल्ला गांव निवासी कालका यादव उर्फ पप्पू (27) शिवरामपुर चौकी और पुराने अस्पताल के बगल में चाय पान की गुमटी रखे था। रात में गुमटी में ही सोता था। रविवार को तड़के करीब तीन बजे एक एंबुलेंस आई। चालक ने एंबुलेंस अस्पताल की ओर सड़क किनारे गुमटी के पास खड़ी कर दी। ड्राइवर ने गुमटी में सो रहे कालका को जगाकर गुटखा मांगा। कालका नींद में था और थोड़ी देर में देने के लिए कहा। इस पर एंबुलेंस चालक अस्पताल की ओर चला गया। इसी दौरान भरतकूप की ओर से आए तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। एंबुलेंस हवा में उछलकर गड्ढे में जा गिरी। ट्रक गुमटी में घुस गया और सड़क किनारे पलट गया। इससे गुमटी में सो रहा कालका यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर ट्रक ड्राइवर भाग गया। सूचना मिलते ही शिवरामपुर चौकी प्रभारी रजोल नागर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


ट्रक चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कालका चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। मां सूरजकली बदहवाश हो गई। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। एंबुलेंस चालक रामसिंह ने बताया कि रात में अचानक फोन आने पर तुरंत एंबुलेंस लेकर जाना पड़ता है। ऐसे में उसने एंबुलेंस अस्पताल के अंदर न खड़ी कर सडक़ किनारे अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed