फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The student hanged himself by writing that he forgot to live

Chitrakoot News: जीना भूल गया... लिखकर फंदे पर झूल गया छात्र

Thu, 20 Apr 2023 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The student hanged himself by writing that he forgot to live
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के कपना गांव में बीए का छात्र कमरा बंदकर फंदे से झूल गया। आत्महत्या से पहले उसने दीवार में लिखा था पापा मुझे बहुत दर्द हो रहा है। जीना भूल गया था। उकसाया गया है बिना गलती के। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है।
विज्ञापन

गांव का गोलू उर्फ मानेंद्र (20) पुत्र मोहनलाल विश्वकर्मा बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार की शाम घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को खेत से लौटी मां रामकली ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों की मदद से कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर उसे फंदे से लटकता देखकर अवाक रह गए। आनन-फानन शव को उतारा और पहाड़ी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


इकलौता बेटा था, बुधवार को था पेपर
चचेरे भाई सागर ने बताया कि उसने दीवार पर कोयले से लिखा था, पापा मुझे बहुत दर्द हो रहा है, मैं जीना भूल गया था। उकसाया गया है बिना गलती के...। बताया कि वह काफी दिनों से परेशान रहता था, जिसके चलते यह कदम उठाया। गोलू घर का इकलौता पुत्र था। मां रामकली रो-रोकर बेहाल हो गईं। बुधवार को उसका पेपर भी था। परिजनों ने बताया कि इसके पीछे किसी युवती से प्रेम प्रसंग की संभावना है। उसके मोबाइल से काफी जानकारी मिली हैं। शाम पांच बजे तक मोबाइल में अंतिम चैटिंग हुई है। इसका मतलब चैटिंग करते हुए जान दी। परिजनों ने कहा कि इसकी पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे मेें लेकर पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed