{"_id":"6a11eaaa084d9abfb30b8690","slug":"the-sky-is-raining-fire-30-people-are-sick-with-vomiting-and-diarrhea-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-131528-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आग बरसा रहा आसमान, उल्टी-दस्त से 30 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आग बरसा रहा आसमान, उल्टी-दस्त से 30 बीमार
Sat, 23 May 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 23 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो-23 सीकेटीपी 19 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
चित्रकूट। जिले में तेज धूप और लू का असर लोगों के जीवन पर भी पड़ रहा है। सुबह 10 से शाम छह बजे तक आसमान से आग बरसती नजर आ रही है। सबसे अधिक उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। पिछले 48 घंटे में करीब 30 मरीज भर्ती हुए हैं। मोबाइल पर आ रहे इमरजेंसी अलर्ट संदेश भी लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं।
करीब एक सप्ताह से चल रही तेज धूप और लू से स्थिति और बिगड़ गई है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को करीब 20 मरीज उल्टी-दस्त और बुखार के कारण भर्ती हुए। ओपीडी में 400 से अधिक मरीजों ने इलाज कराया। चिकित्सकों ने मरीजों को ओआरएस और दवाएं दीं।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरबी लाल ने लोगों से दोपहर में धूप से बचने, बाहर निकलते समय चेहरे को ढकने, पर्याप्त पानी पीने और ओआरएस के सेवन की सलाह दी है।