फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The road from Ramghat to Kamtanath is closed, devotees are taking an additional 6-7 km detour.

Chitrakoot News: रामघाट से कामतानाथ जाने वाला मार्ग बंद, श्रद्धालु लगा रहे 6-7 किमी अतिरिक्त चक्कर

Thu, 04 Jun 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 04 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The road from Ramghat to Kamtanath is closed, devotees are taking an additional 6-7 km detour.
फोटो 04 सीकेटीपी-16- रामघाट से कामतानाथ मार्ग का बंद रास्ता। संवाद
चित्रकूट। धार्मिक नगरी में भगवान कामतानाथ के दर्शन और परिक्रमा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह दुश्वारी मध्य प्रदेश शासन द्वारा कामतानाथ मार्ग के चौड़ीकरण और पुलिया निर्माण के चलते रामघाट से कामतानाथ मंदिर तथा सतना जाने वाला मुख्य मार्ग अस्थायी रूप से बंद करने से आई है। इससे श्रद्धालुओं को करीब छह से सात किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



निर्माण कार्य के चलते अब श्रद्धालु सीधे रामघाट से कामतानाथ तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्हें शंख चौराहे, बेड़ी पुलिया से पीली कोठी होते हुए परिक्रमा मार्ग तक जाना पड़ रहा है। पहले रामघाट से कामतानाथ की दूरी मात्र दो किमी थी। अब यह दूरी बढ़कर लगभग छह से सात किमी हो गई है। इस वृद्धि से श्रद्धालुओं को समय का नुकसान हो रहा है। निर्माण विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, पुलिया निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि अगले तीन से चार दिनों तक यातायात व्यवस्था इसी प्रकार प्रभावित रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद मार्ग को फिर से खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन




कानपुर से आए श्रद्धालु रमेश कुमार व गीता ने बताया कि निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए था। इससे कम से कम एक तरफ का रास्ता खुला रहता और वाहनों की आवाजाही जारी रहती। पूरे मार्ग को बंद कर दिए जाने से रामघाट पहुंचने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। उन्हें लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासन की श्रद्धालुओं से धैर्य रखने की अपील



धार्मिक नगरी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कामतानाथ परिक्रमा के लिए आते हैं। मार्ग बंद होने से दर्शनार्थियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी दैनिक आवागमन में कठिनाई हो रही है। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। प्रशासन ने निर्माण कार्य पूरा होने तक धैर्य बनाए रखने का आग्रह भी किया है।

फोटो 04 सीकेटीपी-16- रामघाट से कामतानाथ मार्ग का बंद रास्ता। संवाद

फोटो 04 सीकेटीपी-16- रामघाट से कामतानाथ मार्ग का बंद रास्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed