फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The results of many colleges including JM, Shantidevi are excellent

Chitrakoot News: जेएम, शांतिदेवी समेत कई कॉलेजों का रिजल्ट शानदार

Mon, 28 Apr 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The results of many colleges including JM, Shantidevi are excellent
खुशी जताती छात्राएं।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले के कई कॉलेजों का प्रदर्शन शत प्रतिशत रहा। जेएम बालिका, शांति देवी व हरिमोहन कॉलेज ने सफलता के परचम फहराए। जगमोहन सिंह बालिका इंंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में मोनिका पटेल ने 87.80, पलक शुक्ला ने 86.83 और सेजल सिंह ने 85.60 फीसदी अंक पाया। इंटरमीडिएट में मिर्जा निगहत ने 81 छवि शुक्ला ने 79.80 व आयुषी पांडेय 78.80 प्रतिशत अंक हासिल किया। जेएम पब्लिक आवासीय उ.मा. विद्यालय में आदर्श सिंह ने 85.00, विपिन कुमार निषाद ने 83.00 और रोहन ने 81.83 फीसदी अंक हासिल किया। प्रबंधक जगमोहन सिंह, व्यवस्थापक आदित्य प्रताप सिंह और प्रधानाचार्य अनूप कुमार श्रीवास्तव ने परिणाम पर खुशी जताई।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बे के शांति देवी इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में निहारिका सिंह ने 90 फीसदी अंक हासिल कर जिले में चौथा और प्राची त्रिपाठी 87.2 अंक लेकर सातवां स्थान हासिल किया। हाईस्कूल में अमन ने 90.16, अश्वनी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शिवबरन त्रिपाठी ने छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिमोहन इंटर कॉलेज बछरन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। यहां की छात्रा अंशु ने इंटर में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल में अंशु पांडेय ने कॉलेज टाॅप किया। विद्यालय के प्रबंधक हरिमोहन सिंह, धीरेेंद्र सिंह, जितेद्र सिंह व प्रधानाचार्य राकेश सिंह ने सभी को बधाई दी। इसी तरह से बुईया बाई इंटर कॉलेज नारायणपुर हाईस्कूल की छात्रा खुशी देवी 90.5 व इंटर में रवि 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्रबंधक प्रमोद कुमार पटेल व प्रधानाध्यापक कल्पना ऊषा सिंह ने खुशी व्यक्त की।

चित्रकूट इंटर कॉलेज छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. रणवीर सिंह ने संतोष व्यक्त किया है। श्री गंगाप्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज व बैजनाथ भारद्धाज सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र-छात्रओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed