फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The proportion of women voters decreased from 886 to 822 after SIR.

Chitrakoot News: एसआईआर के बाद महिला मतदाताओं का अनुपात घटकर 886 से 822 हुआ

Tue, 14 Apr 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 14 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The proportion of women voters decreased from 886 to 822 after SIR.
चित्रकूट। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले की नई मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। इसका सबसे अधिक असर महिला मतदाताओं पर पड़ा है, जिससे प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं का अनुपात तेजी से गिरा है। यह अनुपात 868 से घटकर 822 पर पहुंच गया है, जिसने विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में कुल करीब 6.68 लाख मतदाता हैं, जिनमें करीब 3.46 लाख पुरुष और करीब 3.21 लाख महिलाएं शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान कुल करीब 7.13 लाख मतदाता थे, जिनमें करीब 3.27 लाख महिलाएं थीं। पुनरीक्षण के बाद करीब छह हजार महिला मतदाता सूची से कम हो गई हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या में भी करीब 39 हजार की कमी आई है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ इस कमी का कारण महिलाओं के विवाह के बाद दूसरी जगह चले जाने या मृत्यु को मान रहे हैं। चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में करीब 16 हजार महिलाओं के नाम कम किए गए हैं, वहीं मानिकपुर विधानसभा में करीब 10 हजार नाम बढ़ाए गए हैं। यह लिंगानुपात में आई तेज गिरावट ने विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लिंगानुपात में गिरावट

जिले में प्रति एक हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओं का अनुपात 868 से घटकर 822 हो गया है। यह 46 अंकों की सीधी गिरावट है, जो चिंता का विषय है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव महिलाओं के विवाह के बाद निवास स्थान बदलने या मृत्यु के कारण हो सकता है। अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि एसआईआर अभियान में महिलाओं के नाम कटे हैं।

------------
जनपद की दोनों विधानसभाओं में एसआईआर के बाद महिलाओं व पुरुषों की संख्या-

चित्रकूट- पुरुष-190030, महिलाएं-156584

मानिकपुर- पुरुष-1,76658, महिलाएं-144914
---------------
विधान सभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या

जनपद में कुल मतदाता-713313

पुरुष- 385526 , महिला- 327765 व अन्य जेंडर- 22 मतदाता
------

चित्रकूट विधान सभा क्षेत्र :
महिला-172536, पुरुष-202162

मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र :

महिला-155229, पुरुष-183364
-----------
बोले जिम्मेदार---------
एसआईआर अभियान में महिलाओं के नाम कटे हैं। इससे अनुपात में गिरावट आई है। सभी पुरुष और महिला मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम जांच लें अगर उनका नाम नहीं तो वो फार्म छह भरकर प्रस्तुत कर सकते हैं। जांच कर उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा दिया जाएगा।
- चंद्रशेखर, अपर जिलाधिकारी- उप निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed