फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   'The promises made by the BJP to power '

‘सत्ता में आने के बाद भाजपा ने नहीं किए पूरे वादे ’

Sun, 28 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 28 Dec 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
'The promises made by the BJP to power '

भाजपा की सरकार ढोंगियों की सरकार है। मोदी ने सत्ता पाने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया। विकास और कल्याणकारी कार्यों के बूते आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का प्रदेश में परचम लहरायेगा। ये बातें मंत्री शिवपाल सिंह ने प्रेस से कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कटाक्ष किया, धर्म परिवर्तन कराने वाले क्या बाद में इन लोगों की शादी भी अच्छी जगहों पर कराएंगे ?
शिवपाल ने कहा कि धर्म परिवर्तन कराकर केंद्र अपनी नाकामी छिपा रही है। भाजपा में सभी ढोंगी हैं।  काला धन वापसी की बात कही, पर सब बातें ही रहीं।

ये लोग कुछ नहीं बोलते, सिर्फ झूठ बोलते हैं। उधर, राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में उन्होंने समाजवादी पेंशन के दस पात्रों को परिचय, वितरण प्रमाणपत्र दिए। जिले के पांच हजार लोगों के खाते में पांच सौ रुपए की दर से राशि भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


जिले में हर तहसील में अलाव और कंबल के लिए धनराशि भेजी गई है। कोताही करने पर तहसीलदार और उपजिलाधिकारियों के खिलाफ डीएम को सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने बताया कि जिले में 49,417 लाभार्थी हैं, जिनमें 4918 का चयन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पांच सौ को पासबुक दे दी गई है। इनके खाते में आठ माह का धन पहुंच चुका है। इस मौके पर जीजीआईसीकी छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना गाकर शुरुआत की।

इस मौके पर आयुक्त मुरलीधर दुबे, डीआईजी बीआर मीणा, सीडीओ एनपी सिंह, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार, एसडीएम नरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज, प्रभारी एसपी आरडी चौरसिया मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed