{"_id":"56f975694f1c1bc31df00111","slug":"the-prize-of-55-thousand-shiva-patel-robber-nabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबोचा गया 55 हजार का इनामी डाकू शिवा पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबोचा गया 55 हजार का इनामी डाकू शिवा पटेल
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए डकैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्द गैंग के सरगना 55 हजार के इनामी अंतर्जनपदीय डाकू शिवा पटेल को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके साथ एक पांच हजार का इनामी साथी भी पकड़ा गया। मौके से एक बंदूक, एक तमंचा और 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
यूपी-एमपी क्षेत्र में पुलिस की नाक में दम करने वाले डाकू मर्द गैंग के सरगना शिवा पटेल और साथियों की मौजूदगी की सूचना पर सतना पुलिस अधीक्षक मिथलेश शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव, एसडीओपी पीएल अवस्थी और नयागांव थाना प्रभारी एसएम उपाध्याय ने अनूसुइया जंगल की घेराबंदी शुरु की। सोमवार को तड़के मौरंग खदान की ओर गैंग दिखने पर पुलिस टीम आगे बढ़ी तो डाकुओं ने फायरिंग शुरु कर दी।
विज्ञापन
दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक फायरिंग र्हुई, इस बीच पुलिस टीम ने गैंग सरगना केकराड़ निवासी शिवा पटेल पुत्र जीतराम को बंदूक और कारतूस का पट्टा समेत दबोच लिया। थोड़ी दूर में गैंग के एक साथी कर्वी निवासी गंगा जायसवाल पुत्र संतराम को तमंचा समेत पकड़ा। अन्य कोई सदस्य नहीं मिले। मौके से 20 खोखे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
गैंग सरगना की शिनाख्त होते ही पुलिस टीम का हौसला बढ़ गया। पुलिस अधीक्षक सतना ने बताया कि शिवा पर एमपी से 50 और यूपी से पांच हजार के अलावा गंगा जायसवाल पर एमपी से पांच हजार का इनाम घोषित है।
शिवा पर बगदरा घाटी में तीर्थ यात्री की हत्या, लूट, अपहरण और रूकमा बुजुर्ग गांव की प्रधान गोमती देवी के घर को फूंकने का आरोप है। उधर, चित्रकूट पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि गैंग सरगना के पकड़े जाने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। यूपी क्षेत्र की पुलिस टीम के दबाव के चलते ही शिवा गैंग मप्र क्षेत्र में वारदात करता था।