फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The Prime Minister said in Chitrakoot, Humhun Itai Niwas Karit Hai, you all

चित्रकूट में बोले प्रधान मंत्री, हमहूं इतई निवास करित हैय, आप सभिन कौ अभिनंदन..

Sat, 29 Feb 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister said in Chitrakoot, Humhun Itai Niwas Karit Hai, you all
चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भगवान श्रीराम की तपोभूमि पर बुंदेलियों के दिल को छू लिया। जैसे ही मंच पर संबोधन के लिए आए तो उन्होंने बुंदेली भाषा में हमहूं इतई निवास करित हैय, आप सभिन कौ अभिनंदन...कहा। इतना सुनते ही विशाल पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूूंज उठा। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार धर्मनगरी आए नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक सबसे बड़ी जनसभा हुई। जिसमें उन्होंने सबसे पहले चित्रकूट धर्मनगरी महत्व के बारे में सबसे पहले बोला। कहा कि भगवान श्रीराम माता सीता के साथ र्धमनगरी में रही। जिन्होंने वनवास काल में चित्रकूट में रहे। उन्होंने मंच में भीड़ को देखकर कहा कि गोस्वामी तुलसी दास की चौपाई चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड... से यहां उमड़ी जनता की भीड़ की तुलना की।
विज्ञापन

सभा में उन्होंने सबसे अधिक किसानों पर ही बोला। कहा कि किसानों की उन्नति के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। कई योजनाएं शुरू करने जा रही है। जिसमें किसान सम्मान धन योजना में सभी किसानों के खाते में धन भेजा जा रहा है। सभी किसानों को अब क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। बुंदेलखंड क्षेत्र के बारे में कहा कि यहां क्रांतिकारी होते रहे है अब बुंदेलखंड क्षेत्र में बनाए जाने वाले डिफेंस कारीडोर में बनाए जाने वाले हथियारों से दुश्मनों के छक्के भी छुड़ाने का कार्य करेंगे। इससे रोजगार मिलेगा, पलायन रूकेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। एफपीओ के माध्यम से दस किसानों को मंच में सम्मानित किया। कहा कि इनके उत्पादन व बनाई गई वस्तुओं को किसान देखे। स्वालंबन को लेकर नाना जी देश मुख के चित्रकूट में किए गए कार्य की सराहना किया। कहा कि सभी कि सान स्वालंबी बने। इस कार्य में महिलाएं भी सहयोग करे। कहा कि पिछडे़ जिलो का विकास क ा सबसे ज्यादा विकास किया जाएगा। जिसमें चित्रकूट जिला भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed