फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The priest's assistant was beaten unconscious in the temple

Chitrakoot News: पुजारी के सहयोगी को मंदिर में पीटकर किया बेहोश

Mon, 24 Feb 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The priest's assistant was beaten unconscious in the temple
भरतकूप। प्रसिद्ध शिवमंदिर मड़फा पुजारी के सहयोगी को ग्रामीण ने लाठी डंडों से पीट कर अधमरा कर दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर प्रयागराज रेफर कर दिया। हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के भगवतपुर निवासी रामकेश ने बताया कि वह कई साल से मडफा मंदिर में पुजारी के साथ रहकर उनके काम में हाथ बंटाते हैं। शनिवार की रात को पूजन का कार्य होने के बाद मंदिर में ही सोने जा रहे थे। तभी गांव के दो युवकों ने हमला कर दिया। उन्हें यहां से भाग जाने की धमकी दी। लाठी-डंडों से पीट दिया। घटना की जानकारी होने पर कुछ ग्रामीणों ने घर में सूचना दी। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। रविवार को हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि इस मामले में इसी गांव के राजेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के बीच मंदिर में रहने व पुजारी के काम में हाथ बंटाने का विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed