फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The pilgrims who went to visit were beaten

दर्शन करने गए श्रद्धालुओं को पीटा

Wed, 30 Oct 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
The pilgrims who went to visit were beaten
मऊ। मऊ थाना क्षेत्र के ऋषियन बरहा कोटरा तीर्थ स्थान पर प्रयागराज जिले से दर्शन करने पहुंचे तीर्थ यात्रियों के साथ दबंग युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मऊ थाना अंतर्गत ऋषियन बरहा कोटरा तीर्थ स्थान है। जहां पर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। सोमवार को प्रयागराज जिले के लालापुर कस्बे के श्रद्धालु आजीत भारतीया, सत्यम केशवानी, लकी , राम पंडित को क्षेत्र के युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ऋषियन बरहा कोटरा तीर्थ के पुजारी इन्देंश त्रिपाठी ने बताया कि अराजकत्व आए दिन श्रद्धालु के साथ मारपीट करते हैं। इस मामले में सत्यम केसरवानी पुत्र अनिल केसरवानी निवासी लालापुर प्रयागराज ने थाने में युवकों के खिलाफ तहरीर दिया है। जिसमें थाना अध्यक्ष अरुण पाठक ने आश्वास दिया कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed